एक्टिवेशन की सीमा पूरी
Zonea आपके अकाउंट से एक्टिवेट होता है, और आपका लाइसेंस एक साथ ज़्यादा से ज़्यादा दो कंप्यूटरों पर चलता है। उसी कंप्यूटर को दोबारा एक्टिवेट करने से कोई अतिरिक्त स्लॉट नहीं लगता, लेकिन नया कंप्यूटर एक स्लॉट लेता है, और Windows दोबारा इंस्टॉल करने पर कंप्यूटर नया ही गिना जाता है।
अगर आपने कंप्यूटर बदला है और पुराने पर अब भी Zonea खोल सकते हैं, तो INFO में जाकर Deactivate दबाएँ और स्लॉट ख़ुद ख़ाली कर दें। अगर वह कंप्यूटर अब आपके पास नहीं है, तो नीचे दिया फ़ॉर्म अपने अकाउंट के ईमेल के साथ भरें और बताएँ कि क्या हुआ, हम आपके एक्टिवेशन रीसेट कर देंगे। हर अनुरोध हम ख़ुद देखते हैं, इसलिए छोटी-सी जानकारी देने से काम जल्दी हो जाता है।
